शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अन्नपूर्णा से फूटी कोठी की सड़क का अवलोकन करने पहुंचे अधिकारी

नगर निगम के अधिकारी आज सुबह अन्नपूर्णा रोड से फूटी कोठी रोड तक बनाई गई नई सड़क का अवलोकन करने के लिए पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के…

नगर निगम के अधिकारी आज सुबह अन्नपूर्णा रोड से फूटी कोठी रोड तक बनाई गई नई सड़क का अवलोकन करने के लिए पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 16 अगस्त को इस सड़क का लोकार्पण किया जाना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यह एक लिंक रोड है जो कि पिछले 40 साल से नहीं बनाई गई थी। इस सड़क का निर्माण करना चुनौती पूर्ण था। नगर निगम के द्वारा करीब 17 करोड रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण करवाया गया है। यह सड़क विश्वकर्मा नगर होते हुए रिंग रोड को जोड़ने का काम करती है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को वाहन लेकर घूम कर जाने के बजाय सीधे जाने का रास्ता मिल जाएगा। इस सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। नगर निगम के द्वारा इस सड़क के चौराहे पर ही पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया गया था। बाद में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग तथा जिला प्रशासन के द्वारा इस प्रतिमा के स्थल पर आपत्ति ली गई। उनकी आपत्ति के परिणाम स्वरूप अब प्रतिमा का स्थल बदल दिया गया है। अब यह प्रतिमा दशहरा मैदान पर लगाई जाएगी। इस प्रतिमा के निर्माण का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 16 अगस्त को किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आज सुबह नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अपने साथ सहयोगी अधिकारियों को लेकर इस सड़क का दौरा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरी सड़क पर पैदल घूम कर वहां किए गए निर्माण का जायजा लिया तथा सड़क के आसपास के क्षेत्र में जो विकास कार्य किया जाना है उसकी गति को बढ़ाकर उसे काम को आज देर रात तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने निगम के अधिकारियों को कहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने से पहले हमें इस सड़क के निर्माण के कार्य को हर हालत में पूरा करके दिखाना है। ध्यान रहे की मुख्यमंत्री 16 अगस्त की इंदौर यात्रा में इन दोनों स्थानों के लिए आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही उसे दिन मुख्यमंत्री के द्वारा चिड़ियाघर में 14 दी थिएटर का भी लोकार्पण किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें