शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अनियंत्रित बस बिजली के खंभे से टकराई कार क्षतिग्रस्त, मंदिर को पहुंचा नुकसान

चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंबार नगर चौराहे की घटना,चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित अंबार नगर चौराहे पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास मौजूद एक पेड़ उखड़कर नीचे गिर गया, वहीं वहां खड़ी एक कार भी बस की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चौराहे पर स्थित शीतला माता मंदिर के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हादसा बस चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण हुआ। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस लहराते हुए बिजली के पोल, खड़े वाहन और मंदिर के हिस्से से टकराती चली गई। पोल टूटने और पेड़ गिरने के चलते क्षेत्र की बिजली सप्लाई तुरंत बाधित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और चंदन नगर थाना पुलिस की टीम तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और बिजली विभाग को सूचना देकर बाधित सप्लाई को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें