विधानसभा 3 के वार्ड 59 की पार्षद डॉ. रूपाली पेंढारकर को वृद्धजन दिवस पर निगम की ओर से आमंत्रण नहीं मिला। पार्षद ने इसकी जानकारी अपने पिता भाजपा नेता अरुण पेंढारकर को दी। पार्षद बेटी रूपाली और पिता अरुण पेंढारकर ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की और कहा कि क्षेत्रीय पार्षद को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। पार्षद और पिता की नाराजगी देखकर अधिकारियों ने जानकारी प्रभारी महापौर को भी दी। आखिरकार पार्षद और पिता को मनाया गया और कार्यक्रम में पार्षद शामिल हुई। राजेन्द्र राठौर ने स्वामी विवेकानन्द सभागृह हरसिद्धि मंदिर के समीप पार्षद की मौजूदगी में बुजुर्गों का सम्मान किया, अधिकारी भी मौजूद रहे। पार्षद और पिता प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर की मनुहार पर माने थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




