लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से छात्रों और युवाओं से जुड़ने के लिए ‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम चला रहे हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को करारी हार मिली। राहुल गांधी इस बात से बेहद नाखुश हैं। राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार को तलब कर कुछ कठिन सवाल पूछे हैं। कन्हैया कुमार के साथ विनोद जाखड़ को भी राहुल गांधी के सामने पेश होना पड़ा। राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से सीधा सवाल करते हुए छात्र संघ चुनाव में मिली करारी हार की वजह पूछी। ष्
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




