सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एंजल ग्रुप अब पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने में भूमिका निभाएगा

नौवीं ब्रांच भी खोली गई

एंजल ग्रुप अब पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने में भूमिका निभाएगा

सेन समाज के लोगों से जुड़ी एंजल ग्रुप संस्था ने सेन समाज के लोगों के आधुनिक पार्लर व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी नौवीं शाखा का शुभारंभ किया और दावा किया कि यह ग्रुप आधुनिक पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने में भूमिका निभाएगा। सेन समाज के युवा और युवतियों को आधुनिक तरीके से सैलून व पार्लर का कार्य करने का प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि सभी समाज बंधुओ को हर संभव सहयोग मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष वर्मा, राजेश सेन राम, लक्ष्मण सेन, कन्हैया सेन, रामअवतार सेन, जितेन्द्र वर्मा, वेंकटेश, संजय भाटी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें