माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से जुड़े अधिकारी सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने पत्र जारी कर कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के साथ अन्य परीक्षाओं में ऐसे छात्र भी सम्मिलित होंगे, जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो गया, यह छात्र किसी रिश्तेदार पर आश्रित है, ऐसे विद्यार्थियों की शुल्क के अभाव में पढ़ाई आगे नहीं रूके ऐसे छात्रों को मण्डल द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए संपूर्ण परीक्षा एवं नामांकन शुल्क से छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा फार्म भरते समय माता व पिता दोनों के मृत्यु प्रमाण-पत्र अथवा शासन द्वारा संचालित/मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा इस आशय का जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा शुल्क छूट की पात्रता नहीं होगी। यह सुविधा सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




