प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का जुलूस निकल गया। सालों-साल पुरानी परम्परा को भूखे पेट वालों ने जिंदा रखकर धनपतियों एवं समाज की राजनीति करने वालों तथा राजनैतिक दलों को आईना दिखा दिया। कपड़ा मिलें बंद होने के बाद से कई मजदूर बेरोजगार की श्रेणी में है, कईयों के घर चूल्हे में अलाव नहीं भूख है, फिर भी झांकी सजाई, संस्कृति को आगे बढ़ाया। द्विवेदी ने कहा कि कुछ ही नेता ऐसे है जिन्होने आर्थिक मदद की और प्राधिकरण, नगर निगम ने मदद की फिर भी कमी थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




