शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पहले ही जाम… अब लगाई दुकानें

कि ट्रैफिक बाधित करने वालों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। ताजा मामला सत्यसांई चौराहे का जहां पहले से ही ट्रैफिक ब्रिज निर्माण के कारण बाधित हो रहा है।…

कि ट्रैफिक बाधित करने वालों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। ताजा मामला सत्यसांई चौराहे का जहां पहले से ही ट्रैफिक ब्रिज निर्माण के कारण बाधित हो रहा है।

लेफ्ट टर्न पर सर्विस रोड में भी ट्रैफिक गुजरने के लिए कम बची है यहां ब्रिज निर्माण के लिए बेरिगेटिंग की गई है जिसके कारण सड़क का मुख्य भाग कवर कर लिया गया है। दोनों और सकरी गली बची है जिससे ट्रैफिक गुजर रहा है। लेफ्ट पहले से ही बाधित यहां हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मुंबई हॉस्पिटल से मंगल सिटी की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर वर्तमान में गणेश प्रतिमाओं की दुकान लगा दी गई है, जबकि नगर निगम को इन व्यापारियों के लिए वैकल्पिक स्थान का चयन करना था जहां पर ट्रैफिक बाधित नहीं हो लेकिन बगैर किसी मौका स्थिति को देखे यहां दुकान लगवा दी गई है। सबसे अधिक हैरानी की बात तो यह है कि जहां लेफ्ट टर्न है वहीं चौराहे पर ही दुकान लगाई गई जिससे लेफ्ट टर्न से टर्न लेने वाला ट्रैफिक आगामी 5 से 7 दिनों तक बाधित रहेगा और जाम की स्थिति बनी रहेगी।

यहां पर निपानिया बाईपास महालक्ष्मी नगर का ट्रेफिक आता है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को ही इसका खामियाजा भुगतना होगा। इधर मार्केट विभाग को दुकान आवंटित करने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि नगर निगम जोन कार्यालय की ओर से यह व्यवस्थाएं की जाती है, इसकी जानकारी झोनल अधिकारी को है, वही जोन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है की दुकान लगाने की अनुमति मार्केट विभाग ही देता है अस्थाई दुकानें के संबंध में निर्णय मार्केट विभाग के माध्यम से लिया जाता है उन्हीं के द्वारा यातायात सर्वे करने के बाद अनुमति दी जाती है।

फिलहाल दुकान लगाने का मामला फुटबॉल की तरह नगर निगम मार्केट विभाग झोनल कार्यालय के बीच झूल रहा है। लेकिन इसमें आफत शहर के आम नागरिकों की होगी जो की फिलहाल गड्ढे और धूल के कारण परेशान है। फिलहाल इस मामले में नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को शिकायत भी की है। महालक्ष्मी नगर रहवासी संघ ने इस मामले में नगर निगम आयुक्त और महापौर से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए फुटपाथ पर लगी दुकानों को शिफ्ट करने का आग्रह किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें