इंदौर। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. अजीत कुमार सिंह कासलीवाल के जन्मजयंती के अवसर पर ओपन ईनामी ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा का विधिवत उद्घाटन अर्चना जायसवाल व अनिका अरनव जैन ने शतरंज की चाल चलकर किया।
इस अवसर पर अनिल फतेहचंदानी व विकास जैन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन शैलेंद्र पाबले ने व आभार पीयूष जमींदार ने किया। स्पर्धा का सफल संचालन आर्बिटर प्रिंस लोबो, हर्षित श्रीवास्तव, दीप्ति तापड़िया, दिनेश गुप्ता, गोपाल कृष्ण मालवीय द्वारा किया जा रहा है।
यह स्पर्धा दो वर्गों अंडर- 10 वर्ग, ओपन वर्ग में महावीर बाल संस्कार केन्द्र द्वारा संचालित संजय अजीत कासलीवाल मेमोरियल चेस अकादमी, 52 कंचन बाग पर खेली जा रही है। अंडर-10 वर्ग में दो राउंड की समाप्ति के बाद दो में से दो अंक प्राप्त कर हरेराम गंगेले, राजवर्धन संघवी, सात्विक जैन, थावन आनंदकुमार, जयवर्धन खंडेलवाल, जैती वगेरिया, नायशा जैन और सौरेन बत्रा बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन वर्ग में दो राउंड की समाप्ति के बाद, दो में से दो अंक प्राप्त कर अजय विरवानी, प्रकाश यादव, साहिल दादवानी, दर्श गोयल, प्रतीक चांडवानी, आरव माहेश्वरी, लक्ष्य तंवानी, हर्षित दावर और निशित बेटाला बढ़त बनाए हुए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




