शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर 11 लाग् झगे

ब्लू मून एविएशन अकादमी संचालक पर केस दर्ज

भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत टावर चौराहा स्थित एक एविएशन अकादमी के संचालक द्वारा युवाओं को एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी संचालक ने तीन युवाओं से कुल 11 लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर जॉइनिंग के नाम पर गुमराह करता रहा। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में शिकायत के बाद भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कटनी निवासी फरियादी सौरभ ठाकुर हाल मुकाम भोलाराम उस्ताद मार्ग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2025 में वह टावर चौराहा स्थित श्री हरिगोपाल कॉम्प्लेक्स के ऑफिस नंबर 102 में संचालित ब्लू मून एविएशन अकादमी गया था। वहां उसकी मुलाकात अकादमी संचालक अमित कुमार सिन्हा से हुई। अमित ने उसे एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ कोर्स व ट्रेनिंग कराने का झांसा देकर दिल्ली और मुंबई भेजने के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से किस्तों में 5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रुपये हड़पने के बाद जब आरोपी जॉइनिंग कराने में टालमटोल करने लगा, तब पीड़ित शिकायत लेकर अकादमी के दफ्तर पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात राज जोशी से हुई, जिससे खुलासा हुआ कि आरोपी अमित सिन्हा ने उसकी मंगेतर तनुश्री मेहरा से 3 लाख रुपये और उनकी दोस्त साक्षी निकालजे से भी 3 लाख रुपये नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए हैं। पीड़ितों ने जब आपस में बात की तो कुल 11 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के आधार पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी अमित कुमार सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें