मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर 5.29 लाख की ठगी

तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन बेरोजगार…

तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन बेरोजगार युवाओं को फर्जी ऑफर और जॉइनिंग लेटर थमाकर उनसे कुल 5 लाख 29हजार 49 रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली। तुकोगंज थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एमजी रोड स्थित अक्शा इंटरनेशनल कोचिंग इंस्टीट्याूट के पास घटित इस वारदात को लेकर फरियादी अमित कुमार प्रजापति, रितेश वर्मा निवासी स्कीम नंबर 78 और मनस्वी गहलोत ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी वैभव मेहता निवासी विनोबा नगर ने उन्हें नामी एयरलाइंस और सरकारी विमानन प्राधिकरण में नौकरी लगवाने का लालच दिया था। आरोपी वैभव मेहता ने झांसे में लेते हुए फरियादी मनस्वी गहलोत से 1 लाख 14 हजार 650 रुपये, रितेश वर्मा से 2 लाख 74 हजार 399 रुपये और अमित प्रजापति से 1 लाख वसूल लिए और उन्हें फर्जी ऑफर व जॉइनिंग लेटर सौंप दिए। जब पीड़ित जॉइनिंग की प्रक्रिया के लिए पहुंचे, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ितों की शिकायत और दिए गए आवेदनों की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपी वैभव मेहता द्वारा अपराध घटित करना पाया। तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें