सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अहिल्या सेना ने कहा मनचलों की खैर नहीं

अहिल्या मंच की अध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर की अगुवाई में सैंकड़ों की संख्या में युवतियों को ट्रेनिंग देकर सेल्फ डिफेंस के लिए तैयार किया गया है शहर के विभिन्न…

अहिल्या सेना ने कहा मनचलों की खैर नहीं

अहिल्या मंच की अध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर की अगुवाई में सैंकड़ों की संख्या में युवतियों को ट्रेनिंग देकर सेल्फ डिफेंस के लिए तैयार किया गया है शहर के विभिन्न गरबा पांडालों में यही अहिल्या सेना बहनों की सुरक्षा का संकल्प भी लेगी। शहरभर के स्कूल- कॉलेजों में अब तक 22 से ज्यादा कैम्प लगाए गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने की ट्रेनिंग दी गई है। डिफेंस एक्सपर्ट मनीष आर्या की टीम ने इन सभी शिविरों में मनचलों से निपटने के गुर बालिकाओं को सिखाए हैं ताकि मनचलों की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ये अहिल्या सेना की कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार रहें। मंच ने अहिल्या आत्मरक्षा शिविरों के माध्यम से छात्रावासों व कॉलेजों की युवतियों को सेल्फ डिफेंस के लिए तैनात किया है। अहिल्या सेना की इस पहल के बाद अब गरबा पांडालों में भी सतर्कता रखने पर जोर दिया जा रहा है, साथ ही युवतियों के आत्मविश्वास में भी इन शिविरों का अच्छा खासा प्रभाव देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, अहिल्या आत्मरक्षा शिविरों के चलते पितृ पक्ष में बालिकाओं ने अपनी रक्षा स्वयं की जिम्मेदारी का संकल्प लिया है और मनचलों को सबक सिखाने के लिए यही अहिल्या सेना अब सक्रिय हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5