शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

दोस्त गंभीर घायल, खाना खाने जाने के दौरान हुआ हादसा, किशनगंज पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। इंदौर-पीथमपुर रोड पर अपना स्वीट्स पिगड़म्बर के सामने एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकैप्स कॉलेज के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र स्कूटी पर सवार होकर खाना खाने जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

किशनगंज थाना प्रभारी अमित भामोर के अनुसार, मृतक की पहचान अथर्व पिता अमित कटरे (20 )निवासी छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। अथर्व मेडिकैप्स कॉलेज में पढ़ाई करता था। घटना के वक्त वह अपने दोस्त शैलेष सिंह के साथ स्कूटी से खाना खाने निकला था। जैसे ही उनकी स्कूटी पिगड़म्बर स्थित अपना स्वीट्स के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि अथर्व की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। किशनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें