सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुई नवलखा पुल की कमजोर सुरक्षा बाउंड्रीवाल

इन्दौर (सिटी ब्लार्स्टी न.प्र.)।

नवलखा क्षेत्र में इंदिरा प्रतिमा के पास देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहे के पाइप और डिवाइडर से बनी सुरक्षा बाउंड्रीवॉल बड़े हिस्से में गिरकर पूरी तरह से धराशायी हो गई। जबकि बताते है कि लोहे के पाइप और आसपास एक फीट के डिवाइडर और लोहे की जालियों की सुरक्षा घेरे से बनी मजबूत सुरक्षा दीवार के यूं टक्कर से धराशायी हो जाने से सवाल भी उठ रहे है। यही नहीं लोगों ने शुक्र मनाया कि कोई बड़ी दुर्घटना या हादसा नहीं हुआ।

लोग लगातार कर रहे थे निगम

की एप पर शिकायत- लोगों का कहना था कि निगम के जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी का शिकार होकर कमजोर सुरक्षा बाउंड्री वॉल टूटकर गिरना या दुर्घटना का शिकार होना ये कोई नई बात नहीं है। दरअसल करीब 3 साल पहले भी इसी क्षेत्र में नवलखा पुलिया बंगाली स्कूल के पास चिड़ियाघर के सामने प्राचीन बालाजी मंदिर पुलिया के आसपास लगी सुरक्षा बाउंड्री वॉल भी अचानक रातों -रात बारिश के मौसम में गिर गई थी। लेकिन बावजूद इसके निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस घटनाक्रम से सबक नहीं लिया। वहीं जहां सुरक्षा बाउंड्री वॉल टूटी उसकी जगह लोहे की जाली लगाकर हैंगिंग गार्डन बना दिया। लेकिन दोबारा सुरक्षा बाउंड्री वॉल नहीं बनाई गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें