अग्रसेन सेवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक अनूठे एवं मनोरंजक ऑनलाइन गेम शो ‘सब खेलो सब जीतो’ का आयोजन रविन्द्र नाट्यगृह में किया। इस आयोजन में करीब 1400 प्रतिभागियों ने शिरकत कर उनमें से अधिकतर ने पुरस्कार जीते। साढ़े 5 लाख रु. के पुरस्कार वितरित किए गए। राजेश बंसल पम्प, उषा बंसल ने बताया कि ऑनलाइन राउंड में चयनित प्रतिभागियों को मंच पर भी बुलाया गया था और उन्हें फिजिकल एवं बौद्धिक गेम्स खिलाए गए।
शीतल संजय तोड़ीवाला ने बताया कि अलग- अलग चरण में अलग-अलग खेल प्रतियोगिता रखी गई। बड़ी आयटम भी गिफ्ट में दी गई। विनोद अग्रवाल, महेश मित्तल, जगदीश गोयल, टीकमचंद गर्ग, ओमप्रकाश बंसल, अनूप अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, राजेश गर्ग केटी, अरविंद बागड़ी, शैलेष गर्ग, रामबाबू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विनोद सिंघानिया, अरविंद वेल्यूअर, महेन्द्र अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, दिनेश मित्तल, सुरेश गुप्ता, राहुल चूरीवाला, मनीष मित्तल,
अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, सृष्टि गोयल, पूजा अग्रवाल, प्रांजल गर्ग, नेहूल अग्रवाल, प्रतिभा मित्तल, रानी अग्रवाल, रूपाली
रितु मित्तल, रेखा तोड़ीवाला सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




