सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रवाल समाजजन राजबाडा जुलूस में होंगे शामिल

चिमनबाग पर होगा बड़ा आयोजन

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा आज अग्रसेन जयंती पर 140 अग्रवाल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और समाजजनों की मौजूदगी में शाम 5 बजे राजबाड़ा चौक से जेलरोड स्थित चिमनबाग मैदान तक जुलूस निकाला जाएगा। महाराजा अग्रसेन का रथ में अग्रवाल समाजजन दर्शन भी करेंगे और अपने हाथों से रथ को खींचकर आगे की ओर ले जाएंगे। 25 मंचों से महाराजा एवं अग्रवाल समाजनजों का स्वागत भी किया जाएगा। महालक्ष्मीजी और श्रीनाथजी का पूजन भी होगा। जुलूस में समाज के 18 गौत्र के प्रतीक अश्वारोही युवा, 12 लोगों की गरबा पार्टी, भजन मंडलियां, झांज-मंजीरा पार्टी, केरल की झांकी, बैंड दल, पंजाबी ढोल, हनुमान ढोल सहित अनेक वाद्य यंत्रों की सुर एवं स्वर लहरियों के बीच मंगल कलशधारी महिलाएं परंपरागत परिधान में शामिल रहेंगी। अरविन्द बागडी, गणेश गोयल ने बताया कि चिमनबाग मैदान पर डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में पांडाल का निर्माण किया गया है जहाँ महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के सुसज्जित दरबार सजाकर अलग मंडप में सामूहिक महाआरती होगी। भगवान श्रीनाथ को छप्पन भोग भी समर्पित किए जाएंगे। चिमनबाग मैदान पर 15 हजार समाजबंधुओं के लिए स्नेहभोज एवं फलाहार का आयोजन भी किया गया है। जुलूस के पीछे सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। केन्द्रीय समिति के सभी पूर्व अध्यक्ष पीडी अग्रवाल, राजेश बंसल, किशोर गोयल, अरविन्द बागडी, कुलभूषण मित्तल कुक्की, गोविन्द सिंघल, संजय बांकडा, राम ऐरन सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2