इंदौर। सिटी
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर अग्रवा समाज सहित वैश्य समाजों की महिाओं ने नागदेवता का बांबी पूजन किया। आज छोटी नागपंचमी पर अग्रवाल समाजजनों ने कल भोजन तैयार किया था और आज ठंडे भोजन का भोग भी नाग बांबी को लगाया गया। मातृशक्तियों ने आज परिवार की खुशहाली की कामना भी नागदेवता से की। आज छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी स्कूल में प्राचीन नाग बांबी पर सुबह से मातृशक्तियों द्वारा पूजन जारी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




