अग्रसेन सेवा संगठन ने कल सावन मास के रविवार को ज्योर्तिलिंग, ओंकारेश्वर पहुंचकर वहां माँ नर्मदा के तट पर पूजन, अर्चन, चुनरी अर्पण का धार्मिक आयोजन किया। नर्मदा तट और बाबा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के सामने हर-हर महादेव के जयकारे भी गुंजाए। एक बडी चुनरी जो नर्मदा के इस पार से उस पार तक की थी वह अर्पण की गई। पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक अभिषेक और चुनरी महोत्सव का आयोजन किया गया। राजेश-ऊषा बंसल, शीतल-संजय तोड़ीवाला, रजत गर्ग, बसंत अग्रवाल, गौतम मोदी, रानी अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, सृष्टि गोयल, रेखा तोड़ीवाला, नारायण गोयल, मनीष गोयल, दीपक गर्ग, पूजा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




