सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्र वैश्य महिलाओं ने निकाली प्रभातफेरी

श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार संगठन की मेजबानी में अग्रवाल वैश्य महिलाओं ने स्नेह नगर उद्यान से 45 महिला संगठनों की भागीदारी में दादी की प्रभातफेरी जयकारों…

श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार संगठन की मेजबानी में अग्रवाल वैश्य महिलाओं ने स्नेह नगर उद्यान से 45 महिला संगठनों की भागीदारी में दादी की प्रभातफेरी जयकारों के साथ निकाली। महिलाएं सोलह श्रृंगार में सज-धजकर राजस्थानी चुनरी पहनकर मंगल गीत गाते हुए दादी की सुसज्जित पालकी को लेकर

यह यात्रा वृंदावन वाटिका स्नेह नगर से निकलकर अग्रवाल नगर स्थित राणीसती दादी मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना की गई। दादी को सोलह श्रृंगार की सामग्री समर्पित की गई। संगीता- अरविंद बागड़ी,निर्मला जिंदल, ज्योति- विनोद अग्रवाल, शीतल तोड़ीवाला, चलीं। उषा बंसल, पूनम गुप्ता, किरण तायल, सुनीता-नंदकिशोर कंदोई, वर्षा बंसल, शीतल स्वाति अग्रवाल, दीपिका गोयल, अनामिका अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल सूरजदेवी बंसल, तृप्ति गोयल, सूरजदेवी बंसल, पिंकी अग्रवाल, मीनू-विकास बंसल एवं पुरुषों में ब्रजकिशोर गोयल, राजेश बंसल, प्रहलाद दादा अग्रवाल,गणेश गोयल, संजय बांकड़ा, एस. एन अग्रवाल, राजेश जिंदल, रमेश गुप्ता पीठेवाले, विकास बंसल, अंकुर अग्रवाल, राजेश गोयल, जितेन्द्र पोत्दार, प्रमोद केड़िया मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें