शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अग्नि सुरक्षा के विरुद्ध बेसमेंट और रूफटॉप उपयोग पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने सभी भवन स्वामियों होटल रेस्टारेंट, बैंकक्वेट हॉल, क्लब, अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान में अग्नि और जनसुरक्षा के मद्देनजर फिर से निर्देश जारी किए हैं कि अग्नि सुरक्षा…

नगर निगम ने सभी भवन स्वामियों होटल रेस्टारेंट, बैंकक्वेट हॉल, क्लब, अस्पताल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान में अग्नि और जनसुरक्षा के मद्देनजर फिर से निर्देश जारी किए हैं कि अग्नि सुरक्षा नियमों के अन्तर्गत स्वामी संचालक पर कार्रवाई होगी। निगम का कहना है कि बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग के लिए है वह भी प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ही। बिना स्वीकृति एवं निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किए बेसमेंट में रसोई (किचन), गैस आधारित भोजन निर्माण अथवा अन्य उच्च अग्नि-जोखिम वाली गतिविधियों का संचालन नियमों के विरुद्ध है। इसी प्रकार रूफटॉप पर किचन अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की भी अनुमति नहीं है। ऐसे उपयोग से आग लगने की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें