शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अगले महीने शुरू होगी इंदौर से शारजाह की उड़ान

दुबई में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि अगले महीने इंदौर से शारजहा के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी इंदौर से दुबई के लिए सीधी उड़ान चल रही है।

मुख्यमंत्री ने यह ऐलान कल रात को दुबई में आयोजित किए गए अभिनंदन समारोह में अपने भाषण के दौरान किया। राज्य सरकार के द्वारा जनवरी में भोपाल में आयोजित किए जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में दुबई के उद्योगपतियों को निमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री तीन दिन के दुबई के प्रवास पर थे। इस दौरान कल रात को वहां पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के उद्योगपति यदि मध्य प्रदेश में निवेश करते हैं तो उन्हें अपने उद्योग तक जाने के लिए मुंबई दिल्ली जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई के उद्योगपति दुबई से विमान से 3 घंटे में सीधे इंदौर पहुंच जाएंगे और अपने उद्योग तक जा सकेंगे। हम अगले महीने में इंदौर से शारजाह की भी सीधी उड़ान शुरू करने जा रहे हैं। यह उड़ान शुरू हो जाने के बाद उद्योगपति आसानी के साथ दुबई और शारजाह दोनों स्थानों से अपने उद्योग तक मध्य प्रदेश में पहुंच सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके पहले में दो बार दुबई आया हूं और दोनों बार मैंने बुर्ज खलीफा को बाहर से ही देखा था। आज मैं पहली बार बुर्ज खलीफा में ऊपर तक गया हूं। इस बुर्ज खलीफा की ऊंचाई जैसे-जैसे बढ़ती गई वैसे-वैसे दुबई की प्रगति भी बढ़ती गई है। आप लोगों ने अपनी क्षमता और योग्यता से अपनी पहचान बनाई है। अब आपको सहयोग करने के लिए सरकार तैयार है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें