वर्षाकाल के प्रमुख माह अगस्त में भी इंदौर शहर में बिजली की तुलनात्मक रूप से अधिक मागं बनी रही। अगस्त के 31 दिनों में शहर में बिजली की अधिकतम मांग सवा पांच सौ मैगावाट दर्ज हुई। माह के दौरान औसतन एक करोड़ पांच लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत दर्ज हुई हैं। माह के दौरान कुल बिजली खपत करीब 33 करोड़ यूनिट रही। माह में सबसे ज्यादा बिजली खपत वाला दिन 25 अगस्त रहा। इस दिन एक करोड़ सोलह लाख यूनिट से ज्यादा बिजली वितरण हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




