सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्र बंधुओं ने दिया बप्पा को निमंत्रण

इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन से जुड़े स्वाति-अमिताभ सिंघल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के पूर्व संस्था 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे से बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में बडी भजन संध्या…

इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन से जुड़े स्वाति-अमिताभ सिंघल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के पूर्व संस्था 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे से बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में बडी भजन संध्या का आयोजन करा रही है। हनुमान अंश फेम सुनील लोधी भजनों की प्रस्तुति देंगे। सभी जानते है कि सुनील लोधी के गीत और हनुमान अंश दोनों ही हिट हुए है, इसलिए इस आयोजन में बडी संख्या में अग्रवाल समाजजन सुनील लोधी के भजनों को सुनने पहुंचेगे। जय श्रीराम और जय बजरंग बलि के जयकारे भी लगेंगे। इस आयोजन को लेकर बडा गणपति बाबा को टीम के साथ पहुंचकर प्रथम निमंत्रण अर्पित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें