सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

151 दिवंगतों की अस्थियां पूजन के बाद ओंकारेश्वर रवाना

महाकाल मानव सेवा समिति एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 151 दिवंगतों की अस्थियों का पूजन…

151 दिवंगतों की अस्थियां पूजन के बाद ओंकारेश्वर रवाना

महाकाल मानव सेवा समिति एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 151 दिवंगतों की अस्थियों का पूजन संत अण्णा महाराज, पवनदास महाराज, पवन तिवारी के सान्निध्य में किया गया। पूजन के बाद अस्थि कलश को मां नर्मदा नदी में विसर्जित करने के लिए ओंकारेश्वर भेजा गया। हरि अग्रवाल, अशोक गोयल, करीम पठान, फिरोज पठान, दिलीप राजपाल, राजकुमार मेहता, जयदीप जोशी, सुरेश मोरे, डॉ. जयेश चौधरी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10