सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रहवासियों को ड्रेनेज के बाद अब सड़क की मिलेगी सौगात

बरसों पुरानी क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइन से मिला छुटकारा

विधानसभा पांच के वार्ड 47 से जुड़े मालवामिल क्षेत्र में लाल बंगला कॉलोनी रहवासी संघ के लोगों को ड्रेनेज लाइन डलने के बाद अब नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण की सौगात भी मिलने वाली है। जिसको लेकर निगम की ओर से तैयारियां भी शुरू हो गई है। जहां पहले चरण में क्षेत्र के रहवासी परिवारों की लंबे समय की मांग पर पूरे क्षेत्र की विभिन्न गलियों में खुदाई कर ड्रेनेज लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद अब आने वाले दिनों में चारों ओर सभी आधा दर्जन गलियों और मुख्य मार्ग पर भी हाथों हाथ नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। लाल बंगला रहवासी संघ से जुड़े विकास जैन ने बताया कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त बरसों पुरानी ड्रेनेज लाइन को बदलकर उसकी जगह नई लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ जगह पुरानी नर्मदा लाइन को भी बदलने का काम भी पार्षद पहाड़ियाँ के प्रयासों से नई लाइन डलवाने का काम भी किया जा रहा है जिसके बाद आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू होने वाली माता की 9 दिवसीय भक्तिमय नवरात्रि की आराधना से पहले यहां नई सड़क का निर्माण कर सौगात देने की तैयारी चल रही है। ताकि लोगों को एक तरफ सालों पुरानी ड्रेनेज लाइन से राहत और साथ ही नई सड़क की सौगात भी त्यौहारों से पहले मिल जाए। जिसको लेकर इन दिनों यहां तेजी के साथ काम किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें