इंदौर। खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में और खेलो इंदौर यु गेम्स फुटबॉल चैंपियनशिप नेहरू स्टेडियम मैदान पर किया जा रहा है जिसमें 4 सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर 15 में पहला मुकाबला मालवा एफ सी एवं एडवांस एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें एडवांस एकेडमी ने 3-0 से इंदौर बॉयज को हराया। एडवांस एकेडमी की ओर से ज्यूस डेविड ने तीन को मारे और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। एनडीपीएस एवं चिल्ड्रन एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें एनडीपीएस स्कूल ने एक गोल से जीत का फाइनल में पहुंची। अंडर 18 में सेंट अर्नाल्ड एवं बेस्ट स्टार के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बेस्ट स्टार ने दो के बदले तीन गोल मार कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला इंदौर एफसी एवं लॉरेंस स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीम की और से एक-एक गोल मारे अंतिम में सीटी शूटआउट में इंदौर एफसी ने दो के बदले तीन गोल से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




