किशनपुरा राजबाड़ा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजबाडा पर हुए बस हादसे ने प्रशासन और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पहले से मिल रही थी चेतावनी, प्रशासन ने अनसुना किया! ये कोई पहली घटना नहीं है। इस अनहोनी को लेकर इंदौर के जागरूक नागरिक पिछले कई महीनों से अलग-अलग तरीकों से प्रशासन को शिकायत कर रहे थे कि राजवाड़ा से सिटी बसों का संचालन तुरंत बंद किया जाए। नागरिकों की स्पष्ट मांग थी कि सिटी बसों को राजवाड़ा के बजाय यशवंत रोड, नन्दलालपुरा, जवाहर मार्ग होते हुए सीधे संजय सेतु पर बनी पार्किंग में ले जाया जाए और संजय सेतु की पार्किंग को ही सिटी बस स्टैंड बनाया जाए, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोता रहा। क्या प्रशासन को इसी हादसे का इंतजार था और आखिर हादसा हो ही गया, अब इसका जिम्मेदार कौन है उस पर कार्रवाई होना चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




