सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धार में वराह मार्च पर प्रशासन की रोक, सनातन प्रहरी का पलटवार, हर हाल में निकलेगी वाहन रैली

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। मध्य प्रदेश के धार शहर में आगामी 15 सितंबर को भगवान वराह जयंती के अवसर पर होने वाले वराह मार्च वाहन रैली को लेकर…

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। मध्य प्रदेश के धार शहर में आगामी 15 सितंबर को भगवान वराह जयंती के अवसर पर होने वाले वराह मार्च वाहन रैली को लेकर जिला प्रशासन और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए हैं। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने रैली की अनुमति निरस्त कर दी है। वहीं इसके विरोध में सनातन प्रहरी संगठन ने एक प्रेस कॉन्प्रेंस आयोजित कर हर परिस्थिति में रैली निकालने का बड़ा ऐलान कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में शहर में लगे भगवान वराह के फ्लेक्स, बैनर और कटआउट हटा दिए हैं, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। संगठन के प्रतिनिधियों ने एलान किया है कि वराह मार्च उनके आत्मसम्मान और धार्मिक आस्था का विषय है। उन्होंने साफ किया कि चाहे प्रशासन कितनी भी पुलिस फोर्स तैनात कर दे या कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे, वे तय कार्यक्रम के अनुसार शहर में वाहन रैली निकालकर रहेंगे। प्रशासनिक आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के विभिन्न चौराहों से मार्च से जुड़े बैनर और होर्डिंग्स हटा दिए हैं इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रतिबंधित रैली का हिस्सा न बनें। संगठन ने कहा मांगी ही नहीं थी अनुमति, केवल दी थी सूचना,इधर संगठन के पदाधिकारी अंशुल शर्मा ने कहा कि सनातन प्रहरी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी थी, सिर्फ कार्यक्रम की सूचना दी थी। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को भ्रामक बताते हुए चुनौती दी है कि 15 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय पीजी कॉलेज से यह वराह मार्च हर हाल में प्रारंभ होगा और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय मंदिर तक जाएगा।

सार्वजनिक सूचना

सर्व साधारण, समस्त बैंकों, वित्तीय संस्थानों, ऑनाइन ोन ऐप्स एवं शासकीय विभागों ( /आयकर आदि) को सूचित किया जाता है कि मैं श्रीमती जया करिया पत्नी श्री चंद्र प्रकाश करिया, निवासी फैट नं. डी-203, सहज रेजीडेंसी, स्कीम नं. 103, इंदौर (म.प्र.)। वैवाहिक विवाद के कारण मेरे पति श्री चंद्र प्रकाश करिया व उनकी कंपनी/दुकान जिगटेक सॉल्यूशंस या उनके द्वारा किया गया कोई भी व्यापार से मेरा कोई संबंध या वास्ता नहीं है। भविष्य में यदि उनके द्वारा कोई भी बैंक त्रण, ऑनाइन/ऑफाइन ोन, क्रेडिट कार्ड, व्यापारिक देनदारी, या किसी शासकीय विभाग से नंबर/ाइसेंस प्राप्त किया जाता है, तो उसमें मेरी कोई सहमति या जिम्मेदारी नहीं होगी। उनके किसी भी कृत्य, ेन-देन या कानूनी विवाद से मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें