सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अधिवक्ताओं को बांधे रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित अधिवक्ताओं को रक्षा सूत्र…

रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित अधिवक्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए मेडिटेशन सहित विभिन्न उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 अधिवक्ताओं को रक्षा सूत्र बांधे गए। अभिभाषक राकेश पाल, दिलीप राजपाल, संजय मेहरा, धर्मेन्द्र गुर्जर सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें