खजराना में 100 बेड का सिविल हास्पिटल प्रस्तावित है, इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारों के दौरे जारी है। कल फिर संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। कांग्रेस नेता सलीम पठान ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने मांग की कि अब निरीक्षण के साथ-साथ निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




