मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में प्रीति यादव आईएएस ने कार्यकारी संचालक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक का पद ग्रहण करने के पूर्व वे कलेक्टर जिला आगर-मालवा में कार्यरत थी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रीति यादव ने क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त करते हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




