सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की गूंज में विघ्न पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लगातार विघ्न पैदा करने के काम भाजपाइयों ने कराए। झूठ की गूंज के पोस्टर लगाने वालों…

छात्रों की गूंज में विघ्न पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लगातार विघ्न पैदा करने के काम भाजपाइयों ने कराए। झूठ की गूंज के पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन थाना पंढरीनाथ पर देकर रिपोर्ट कांग्रेस ने लिखाई। यादव ने कहा कि शहर के माहौल को खराब करने के उद्देश्य और अराजकता फैलाने के लिए यह झूठ की गूंज के पोस्टर लगवाए गए। देवेन्द्रसिंह यादव, राज जोगी, संतोष यादव, नीलेश सेन, अख्तर जावेद, रोहित जोशी, प्रेम वर्मा, रविकांत मिश्रा, विशाल चतुर्वेदी, मेहमूद पठान, नीलेश गोसर, मुकेश पुरी, लवेश यादव, संजय शुक्ला, गंगेश हटकर, राजीव शर्मा, अश्विन जोशी, योगीत गुप्ता, लुभेश सिंह, बरकत खान, गोविंद शर्मा, उस्मान गनी मुल्तानी, रविंद्र विश्वकर्मा, शेख सलीम, चिंतामणि शर्मा, चंदन सोंकिया, दादू रघुवंशी, अमजद खान, मुकेश योगी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें