यातायात पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की। चालानी राशि जमा नहीं करने पर वाहन भी जब्त किए। यातायात निरीक्षक राजू सांवले गुरुद्वारा चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक दोपहिया वाहन से तेज एवं कर्कश आवाज सुनाई दी। यातायात टीम द्वारा तत्काल वाहन को रोककर जांच की गई। मोडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य उल्लंघन पाए गए, जिस पर राजू सावले ने 4 हजार 500 रु. की चालानी कार्रवाई की। राशि जमा नहीं करने पर वाहन जब्त किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




