इंदौर नगर निगम के द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र में स्थित शिव नगर, शिव दर्शन नगर में आज 200 मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाना थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जो स्थिति बनी थी उसे देखते हुए कल रात को इस कार्रवाई को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। आज सुबह से निगम के सारे अधिकारी और पूरी रिमूवल गैंग सफाई की व्यवस्था की निगरानी में लग गए थे। इस स्थिति के चलते हुए आज की जाने वाली कार्रवाई को अब एक-दो दिन बाद किया जाएगा। मूसाखेड़ी क्षेत्र की इन दोनों कालोनियों में नगर निगम की ओर से आज कार्रवाई करने के बारे में अनाउंसमेंट कर दिया गया था। इस अनाउंसमेंट के बाद भी स्थितियों में बदलाव होने के कारण कार्रवाई को टालना पड़ा है। आगामी दिनों आरई-2 का रास्ता पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। सिलावट ने बुलाई बैठक- अब जब नगर निगम के सफाई मित्रों की हड़ताल बेअसर होने की स्थिति बन गई है। सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी में इंदौर नगर निगम अधिकारियों की बैठक बुलवा ली।
हड़ताल के समय कहां थे नेता- जिस समय सफाई मित्रों की हड़ताल चल रही थी और शहर की सड़कें कचरे से सराबोर हो रही थी उस समय स्वच्छता के गीत गाने वाले भाजपा नेता परिदृश्य से गायब थे। हमेशा स्वच्छता अभियान और गांधी जयंती पर हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिचवाने वाले नेता सफाई मित्रों की हड़ताल पर सफाई करने नहीं निकले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




