आसपास के एबीडी एरिया में 24 घंटे जलप्रदाय का सपना अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और आधुनिक सिस्टम तैयार किए गए थे, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में भी क्षेत्र को 24 घंटे पानी देने की स्थिति नहीं बन पाई। अब क्षमता का टैंक आपातकालीन जलप्रदाय के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
एक दिन का पानी स्टोर करने की क्षमता— स्मार्ट सिटी
कंपनी ने जिंसी हाट मैदान के पास यह स्टोरेज टैंक बनाया था। इसमें 60 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकता है। यानी एबीडी क्षेत्र की एक दिन की जलप्रदाय व्यवस्था का बैकअप इसमें रखा जा सकता है। स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन के मुताबिक, इस टैंक में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर उसे स्टोर किया जा सकता है। फिलहाल इसका उपयोग नियमित 24 घंटे सप्लाई के बजाय आपातकाल या जलसंकट के दौरान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर निगम इसका उपयोग कर सकेगा।
76.4 किमी पाइपलाइन, 98.59 करोड़ का
प्रोजेक्ट- स्मार्ट सिटी के एबीडी मास्टर प्लान में पेयजल व्यवस्था के लिए 76.4 किलोमीटर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का प्रावधान किया गया था। इसमें सिस्टम, सेंसर, फ्लो मीटर और 24 हजार स्मार्ट मीटर शामिल थे। इस पूरे पेयजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 98.59 करोड़ रुपए दर्ज है। यह राशि केवल पाइपलाइन की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है।
24 घंटे सप्लाई की जगह
सामान्य व्यवस्था- योजना के थी। इसके लिए पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नया नेटवर्क तैयार किया गया। लेकिन योजना का 24 घंटे जलप्रदाय वाला लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका। ऐसे में करोड़ों की लागत से तैयार संसाधनों का उपयोग अब गर्मी में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए करने की तैयारी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




