रामबाग क्षेत्र स्थित नारायण बाग में आवारा श्वान समूह ने आम लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रखी है। झुण्ड में यह श्वान किसी भी वाहन के पीछे और साइड से लपकते है। वाहन चालक इन श्वान से बचने की कोशिश में कई बार असफल होकर गिर रहे है। राह चलते लोगों को और रहवासियों को भी यह श्वान हमला कर जख्मी कर रहे है। नारायण बाग में कई लोगों ने घर के बाहर डर के मारे निकलना बंद कर रखा है। रहवासियों ने इस मामले में निगम और झोन पर शिकायत भी की थी लेकिन संज्ञान नहीं लेने से श्वान के आतंक की परेशानी रहवासी झेल रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




