शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आशीर्वचन एवं मांगलिक का आयोजन

आचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा.आदि मुनि एवं साध्वी भगवंतों के कुल ठाणा-20 का जानकी नगर में भक्तिमय आगमन हुआ। जानकी नगर जैन जिनालय में दर्शन-वंदन के पश्चात जैन उपाश्रय में पूज्य…

आचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा.आदि मुनि एवं साध्वी भगवंतों के कुल ठाणा-20 का जानकी नगर में भक्तिमय आगमन हुआ। जानकी नगर जैन जिनालय में दर्शन-वंदन के पश्चात जैन उपाश्रय में पूज्य गच्छाधिपति के मंगल आशीर्वचन एवं मांगलिक का आयोजन हुआ। इसके बाद सामैया प्रवेश शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई जानकी नगर पहुँची जहां मंगलाचरण का आयोजन हुआ। मुनि सिद्धरत्नविजयजी म.सा. ने प्रवचन दिए। राजेश जैन युवा ने बताया कि सेवा प्रदान करने वाले जयेश डुंगरवाल का सम्मान किया गया। नवकारसी का आयोजन भी हुआ। आज गच्छाधिपति एवं मुनि मंडल का गुमास्ता नगर श्रीसंघ में सामैया प्रवेश हुआ। नवकारसी एवं वात्सल्य का आयोजन भी हुआ। वहीं कल 18 जुलाई को कुंवर मंडली में स्थिरता रहेगी तथा 19 जुलाई को इंदौर महानगर में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश समारोह आयोजित होगा। राजेश जैन युवा, जयेश डुंगरवाल, नीरज सुराणा, महेंद्र बागवाला, धरमचंद बोहरा, मुकेश पिपलोदा, वीरेन्द्र लुंकड़, शशिकांत सकलेचा, तेजकुमार बंबोरिया, नरेंद्र राठौर, ललित जैन थांदलावाला, नरेंद्र सुराणा मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें