पब्लिक स्कूल में चाईल्ड एंड मिनी डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई जिसमें 8 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य कुल 18 पदक जीत कर प्रतिभाशाली ज्ञानोदय विद्यापीठ के तलवारबाज ओवरऑल चैंपियन बने वहीं अल हिरा पब्लिक स्कूल 15 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल 5 स्वर्ण सहित 9 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर रहा। इंदौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव मास्टर सईद आलम, विकास शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रोहित अमरवंशी थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




