सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आप का गड्ढे भरो, जान बचाओ आंदोलन

इंदौर शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा ‘गड्ढे भरो, जान बचाओ आंदोलन’ चलाया जा रहा है। बारिश के दौरान शहर की…

इंदौर शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा ‘गड्ढे भरो, जान बचाओ आंदोलन’ चलाया जा रहा है। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर गड्ढों की समस्या और गंभीर हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद कई स्थानों पर मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। निगम के पास आधुनिक तकनीक की मशीन भी है उसके बावजूद भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। आम आदमी पाटी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर गड्डे के कारण वाहन दुर्घटना होती है और किसी की मृत्यु होती है तो निगम की ओर से 10 लाख रुपये का मुआवजा परिजनों को दिया जाना चाहिए। जहां-जहां गड्डे हुए वहां गड्डे की जांच भी कराई जाना चाहिए। गड्डों के कारण दुर्घटना नहीं होना चाहिए,गड्ढों के कारण किसी दुर्घटना या जनहानि का इंतजार नहीं किया जा सकता। इसी मांग को लेकर आज 20 अगस्त को आम आदमी पार्टी राजवाड़ा से नगर निगम मुख्यालय तक पदयात्रा निकालेगी और नगर निगम आयुक्त से शहर के गड्ढों को युद्धस्तर पर भरने का आह्वान करेगी। साथ ही गड्ढों के कारण हुई मौतों के मामलों में 10 लाख मुआवजा, जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग रखी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें