नीट पेपर लीक मामले में टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआ पर छात्र आंदोलित रहे। आंदोलन से अरुण बडोले, प्रमोद नामदेव, प्रकाश पटेल, अनिल राणा, मुस्त़फा, पवन जुडे रहे। भोजन और व्यवस्था में बुरहानुद्दीन सहयोग कर रहे है जिन्हें प्रकरण के दायरे में लेकर जेल भिजवा दिया था। बुरहानुद्दीन को जेल से रिहा करवाया गया और जेल से राजबाडा लाकर उनका और उनके साथ आंदोलन कर रहे छात्रों का राजबाडा पर सम्मान भारतीय मानव अधिकार परिषद द्वारा किया गया। राहुल निहोरे, त्रतु छाबडा, जौहर, अब्दुल हलीम, तौशिफ शेख, सलीम शेख, अलिशा खान, सीमा खान, राकेश निसौदे, सरदार मोहन सिंह मौजूद थे। राहुल निहोरे ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




