विधानसभा 5 के वार्ड 37 स्थित महालक्ष्मी नगर के ऑक्सीजन गार्डन में एक नहीं कई आम के पेड़ कल काटने की बात रहवासियों ने बताई और नाराजगी भी जाहिर की। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद को की गई। रहवासियों का कहना था कि इस ऑक्सीजन गार्डन में हरियाली के लिए दो साल पहले आम के कई पेड़ लगाए थे, जिसमें से करीब 10 पेड़ को कल काट दिया गया, जिससे पर्यावरण और हरियाली को खासा नुकसान हुआ है, घटना की जानकारी एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर को दी गई तत्काल वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान नाराज रहवासियों ने पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राठौर ने कहा कि जल्द चौकीदार की नियुक्ति की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना फिर से ना हो।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




