शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आम आदमी पार्टी वार्ड स्तर पर चलाएगी अभियान

प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने बैठक में लिया निर्णय

न.प्र.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में इन्दौर संभाग के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा इन्दौर शहर में वार्ड स्तर पर जन सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा साथ ही आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश के संगठन मंत्री अनुराग यादव ने कहा कि इन्दौर जिले में पार्टी द्वारा गड्ढे भरो-जान बचाओ आंदोलन पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसी के साथ ‘जनसमस्या निवारण समिति' के प्रमुख सदस्यों ने इन्दौर के छात्र- छात्राओं, रहवासियों एवं व्यवसायियों की समस्याओं का सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से तुरन्त निराकरण करवाया जा रहा है। कमल गुप्ता, अनुराग यादव, रमेश मंगलानी, अशफाक खान, संजय जैन, आशीष यादव, दिनेश जोशी, सीपी मित्तल, डॉ.इकबाल अब्बासी, नजमा खान, मो.सईद खान, अमित मेश्राम, शाकिर हुसैन उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें