मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी

आम आदमी पार्टी ने भिचौली मर्दाना क्षेत्र के रहवासियों की परेशानी मुद्दे पर जनआंदोलन की चेतावनी दी। आप पदाधिकारियों का कहना रहा कि बिचौली मर्दाना में आज भी स्ट्रीट लाइट…

आम आदमी पार्टी ने भिचौली मर्दाना क्षेत्र के रहवासियों की परेशानी मुद्दे पर जनआंदोलन की चेतावनी दी। आप पदाधिकारियों का कहना रहा कि बिचौली मर्दाना में आज भी स्ट्रीट लाइट नहीं है जिससे अंधेरे के कारण परेशानी आ रही है, यहां पानी की समस्या बनी हुई है, सडकें भी गड्डे वाली है, रहवासी निजी पानी के टैंकर से निजी खर्च कर जिंदगी चला रहे है। कांग्रेस शासन में भी परेशानी थी और अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद बिचौली मर्दाना में परेशानी नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद भी बनी हुई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा के सांसद, महापौर, विधायक, पार्षद ने कभी इस बिचौली मर्दाना क्षेत्र की चिंता नहीं पाली। यहां तक कि लोग अपने जनप्रतिनिधियों का चेहरा देखने तक को तरस चुके हैं। पुलिस थाना भी क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर है और पूर्व में रहवासियों ने पुलिस चौकी की भी मांग की थी लेकिन समस्या हल नहीं हुई। तालाब में जलकुम्भी भी शिकायत के बाद हटाई नहीं गई है, कई जगह ड्रेनेज का पानी सडक पर बह रहा है। कई समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी जल्द की जनता को साथ लेकर जनआंदोलन करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें