शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आदेश निकला तो निगम के घोटाले का हुआ उजागर -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त व्दारा यह आदेश दिया गया है कि ड्रेनेज लाईन डालने बाद ठेकेदार रेस्टोरेशन करेंगे तभी भुगतान मिलेगा। इस…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त व्दारा यह आदेश दिया गया है कि ड्रेनेज लाईन डालने बाद ठेकेदार रेस्टोरेशन करेंगे तभी भुगतान मिलेगा। इस पर द्विवेदी ने सवाल भी खड़ा किया और कहा कि पूर्व में भी उन्होंने इस मामले को उठाया था और अन्य मामले भी उठाए थे, सड़कों की जानकारी भी दी थी और जब ड्रेनेज लाईन डाली गई और बिना रेस्टोरेशन किए ठेकेदारों को भुगतान किया गया तथा फिर नवीन सड़क बनाई गई। आयुक्त क्या ऐसे समस्त मामलों को उजागर करेंगे। जांच करेंगे तथा आयुक्त का आदेश इंदौर नगर निगम के बड़े घोटाले को उजागर नहीं करता। व्दिवेदी ने तो एक और घोटाले का आरोप लगाया है कि नगर निगम सीवरेज लाईन डालने में भी बड़े पैमाने पर घोटाला कर रहा है तथा जहां जहां अभी रहवासी नहीं है उन कालोनियों में भी सरकारी खर्च पर सीवरेज लाईन डालकर कालोनाइजरों को उपकृत कर रहा है तथा जहां जहां ड्रेनेज लाईन डली हुई है उन्हें बंद कर नवीन लाईन डाल रहा है, जल्दी खुलासा किया जायेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें