मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आचार्य सुनीलसागर महाराज ने टीचर बनकर ली क्लास

सन्मति स्कूल नवलखा में आचार्य सुनील सागर म.सा. और संघ का आगमन हुआ तो समाजजनों ने पाद पक्षालन भी किया, अगवानी भी की गई। एम.के.जैन ने बताया कि आचार्य सुनील…

सन्मति स्कूल नवलखा में आचार्य सुनील सागर म.सा. और संघ का आगमन हुआ तो समाजजनों ने पाद पक्षालन भी किया, अगवानी भी की गई। एम.के.जैन ने बताया कि आचार्य सुनील सागर म.सा. ने सन्मति स्कूल में अध्यापक बनकर ज्ञान के लिए क्लास ली और प्रवचन

भी दिए। श्री पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में आकर आहारचार्य हुई एवं दोपहर को तत्व चर्चा का कार्यक्रम हुआ तथा सांय जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, एम.के.जैन, सुनील शाह, दिलीप डोसी, प्रकाश बड़जात्या, कैलाश वेद, देवेंद्र सेठी, संजय शाह, नरेश जैन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें