मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आबकारी विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम

आबकारी विभाग द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान 2.0' के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के फैकल्टी सदस्य, विभागीय अधिकारी एवं…

आबकारी विभाग द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान 2.0' के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के फैकल्टी सदस्य, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सहायक जिला आबकारी

अधिकारी कमलेश सोलंकी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका भविष्य उनके सही निर्णयों पर निर्भर करता है। नशा व्यक्ति के सपनों, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व तथा सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं नशामुक्त जीवनशैली सफलता की पहली शर्त है। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। आबकारी विभाग के आशीष जैन ने भी उदबोधन दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें