शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

900 आपदा मित्र होंगे प्रशिक्षित, अभी 150 ने कराया पंजीयन, प्रशिक्षण शुरू

रालामंडल में 7 दिनों के लिए ‘आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन एसडीआरएफ के प्रशिक्षण केंद्र रालामंडल में किया जा रहा है। 900 आपदा मित्रों…

रालामंडल में 7 दिनों के लिए ‘आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन एसडीआरएफ के प्रशिक्षण केंद्र रालामंडल में किया जा रहा है। 900 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसमें से अभी 150 आपदा मित्रों का पंजीकरण किया गया है। स्थानीय स्तर पर आपदा की स्थिति में यह प्रशिक्षित मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा सकेंगे। इन प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, खोज, बचाव, बाढ़ प्रबंधन, अग्निशमन के प्रारंभिक उपाय, घायलों का सुरक्षित स्थानांतरण तथा स्थानीय संसाधनों जैसे केले के तने और प्लास्टिक की बोतलों की सहायता से अस्थायी राफ्ट और स्ट्रेचर तैयार करने जैसी व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय स्तर पर ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें