सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तीन दिन की बैंक हड़ताल के पहले आज खुल गई बैंक की 800 शाखा

नागरिकों को राहत देने के लिए रविवार को खुले बैंक

तीन दिन की बैंक हड़ताल के पहले आज खुल गई बैंक की 800 शाखा

बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल शुरू होने से पहले आज बैंक की इंदौर में स्थित 800 शाखा खुल गई। कल से शुरू हो रही इस हड़ताल में नागरिकों को राहत देने के लिए आज रविवार के दिन बैंक खोले गए हैं।

बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल के सोमवार से शुरू होने से ठीक पहले आज रविवार का दिन है जो की बैंक का अवकाश का दिन है और कल शनिवार का दिन था वह भी अवकाश का दिन था। ऐसे में एक साथ 5 दिन के लिए बैंक बंद हो जाते। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को यह कहा गया कि उन्हें नागरिकों को राहत देने के लिए काम करना चाहिए। ऐसी स्थिति में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के संगठन के द्वारा भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। इन संगठनों के द्वारा भारत सरकार की ओर से प्राप्त हुए आग्रह को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया कि रविवार के दिन बैंक की शाखा को चालू रखा जाए। इस फैसले के परिपेक्ष में आज रविवार के दिन सुबह निर्धारित समय पर इंदौर में बैंक की सभी शाखा खुल गई। इस बारे में बैंक अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में विभिन्न बैंक की 800 शाखा है। इन शाखाओं में करीब 12000 कर्मचारी काम करते हैं। कल सोमवार से 3 दिन की हड़ताल के शुरू होने के पहले आज सभी कर्मचारी अपनी बैंक पर पहुंचे और सुबह से उन्होंने नियमित काम का शुरू कर दिया।

जनता को भेजे एसएमएस

आज रविवार के दिन बैंक की शाखा के खुलने की जानकारी जो जनता तक पहुंचाने के लिए बैंक के द्वारा अपने ग्राहक खाता धारकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेज कर जानकारी दी गई। उन सभी से कहा गया कि उन्हें बैंक से संबंधित जो भी कार्य हो वह कार्य हुए रविवार के दिन बैंक में आकर पूर्ण कर लेंवे। आज बैंक पूरे समय चालू रहेंगे और नागरिक अपने खाते को ऑपरेट करने के साथ-साथ जो भी अन्य कार्य हैं वह सभी कार्य बैंक में कर सकेंगे। कल से हड़ताल शुरू होने के बाद 3 दिन तक बैंक के ताले नहीं खुलेंगे।

व्यापारियों को मिलेगी राहत

बैंक के द्वारा रविवार के दिन अपनी शाखा को खोलने और नागरिकों के काम करने से सबसे ज्यादा राहत व्यापारियों को मिलेगी। तीन दिन तक बैंक बंद होने का असर उन पर और उनके कारोबार पर ज्यादा पड़ता। ऐसी स्थिति में आज बाजार बंद होने के बावजूद व्यापारियों के द्वारा भी अपने अकाउंट का काम देखने वाले कर्मचारियों को बुलाया गया है और उनके माध्यम से बैंक से संबंधित कार्य किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें