महाराजा अग्रसेन पारमार्थिक न्यास की ओर से गीता भवन सत्संग हाल में 742 छात्रों को 55 लाख की शिक्षा सहायता वितरण का आयोजन किया गया। मप्र उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ ने बतौर अतिथि सार्थक उदबोधन भी दिया और कहा कि पिछले 3 दशकों से जिन प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा सहायता मिल रही है, वे यदि अपने आसपास के जरूरतमंद बच्चों के साथ सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी शिक्षित बनाने का बीड़ा उठा लें तो निश्चित ही हम एक सभ्य और शालीन समाज की ऱफ्तार को और अधिक गतिवान बना सकते हैं। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए काउंसिलिंग की जरूरत होती है, उस दिशा में भी काम होना चाहिए। समाजसेवी विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, अरविन्द बागडी, राम ऐरन, गणेश गोयल, संजय मंगल, अमिताभ सिंघल, एसएन गोयल, मनीष सिंघल, निर्मल अग्रवाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




