शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

6 माह से ज्यादा समय से पुलिया निर्माण का कार्य

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 46 से जुड़ी पंचम की फेल बस्ती को मेंन रोड से जोड़ने वाली लाखों रुपए की लागत से बन रही पुलिया का काम पिछले 6…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 46 से जुड़ी पंचम की फेल बस्ती को मेंन रोड से जोड़ने वाली लाखों रुपए की लागत से बन रही पुलिया का काम पिछले 6 माह से भी ज्यादा समय से चल रहा है उसके बावजूद अभी तक काम अधूरा पड़ा है। हालत यह है कि लंबे समय से धीमी रफ्तार से चल रहे काम को लेकर अब क्षेत्र के रहवासियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। यही नहीं क्षेत्र के रहवासियों में इसको लेकर निगम के जिम्मेदार अफसरों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। क्षेत्र लोगों का कहना है कि अधूरी पुलिया का काम लंबे समय से चल रहा है, बावजूद अब तक काम की धीमी रफ्तार और बीच में कई बार काम बंद होने से अब तक इस पुलिया का काम पूरा नहीं हो पाया। जबकि अब तक तो यह बन रही पुलिया का निर्माण कार्य पूरा भी हो जाना था। अभी पंचम की फेल बस्ती के रहवासी परिवारों को बाहर आने-जाने के लिए टेकरी की ओर से करीब आधा किमी दूर घूमकर लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है। हालांकि लोगों का कहना है कि अभी भले ही परेशानी हो रही हो लेकिन पुलिया का काम पूरा हो जाने के बाद फिर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही इससे लोगों के समय और पेट्रोल की भी बचत होगी। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से अधूरी पुलिया बारिश पहले बन जाए तो क्षेत्र के लगभग 500 से ज्यादा परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य में आने-जाने के लिए यह पुलिया बेहद सुविधाजनक और फायदेमंद साबित होगी। जबकि अभी यहां का काम पिछले साल में लंबे समय से चलने के बाद भी पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें